MPESB Police Constable Vacancy 2025: 7500 पदों के लिए हुआ आवेदन आरंभ जानिए पूरी जानकारी

MP police constable Rcruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती 2025 के लिए छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे सरकार की तरफ से 7500 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से यानी कि कल से प्रारंभ होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार समय से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया संपन्न कर लें।

MP police constable Rcruitment 2025 : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB) ने राज्य में 7500 कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है,जिसके लिए 15 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है इच्छुक उम्मीदवार अधिकारी की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में सिर्फ कांस्टेबल ही नहीं बल्कि सब इंस्पेक्टर (सी), सूबेदार,स्टेनो और सहायक उप निरीक्षक जैसे पद भी शामिल की गई है,जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। और यदि आवेदन करने के बाद उसमें किसी भी तरह की त्रुटि रहती है तो उसमें सुधार हेतु 4 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन सुधार करने की तिथि भी निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण सुचना

महत्वपूर्ण तिथि  आवेदन विवरण 
ऑनलाइन आवेदन आरंभ – 15 सितम्बर 2025 SC/ST/EWS/OBC – 250/-
आवेदन अंतिम तिथि – 29 सितम्बर 2025 UR/Other state – 500/-
कम से कम आयु सीमा – 18 वर्ष Department Candidates -200/-
ज्यदा से ज्यदा आयु सीमा – 33  वर्ष Department Candidates(SC/ST/OBC/EWS -100/-

MP police constable Rcruitment 2025: जाने कब होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी,पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर के 2:30 बजे से 4:30 तक आयोजित की जाएगी।

प्रथम पाली हेतु उम्मीदवार को सुबह 8:30 बजे और द्वितीय पाली हेतु 1:30 तक रिपोर्ट करना होगा, परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को 10 मिनट का समय अतिरिक्त निर्देश पढ़ने के लिए दी जाएगी।

MP police constable की आयु सीमा

MP police constable भर्ती हेतु आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए, इसके साथ-साथ अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटिगरी के उम्मीदवार के लिए सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।

आवेदकों की उम्र की गणना 29 सितंबर 2025 से की जाएगी।

MP Police Bharti 2025 Application: शारीरिक परीक्षण

विवरण  महिला  पुरुष 
Height 155 CM  UR/OBC/SC- 168 CM

ST- 160 CM

Chest N/A 81 – 86 CM
Running 800 Meter in

261.8 Second

800 Meter In

198.3 Second

Long Jump 2.85 Meter 2.96 Meter
Gola Fak 2.85 Meter 3.83 Meter

 

MP Police Bharti 2025 Application: जाने आवेदन शुल्क

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में सामान्य वर्ग इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु₹500 शुल्क देने होंगे, वही एससी एसटी ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को ढाई सौ रुपए निर्धारित की गई है।

MP Police Constable Vacancy 2025 How to Apply: MP Police कांस्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करने होंगे, जो कि इस प्रकार से है –
1. इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाने होंगे।
2. इसके बाद आप होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती 2025 के विकल्प पर क्लिक करें!
3. उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, और लॉगिन करके आवेदन फार्म भरे।
5. उसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
6. आवेदन फीस जमा करने के बाद सबमिट करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर अपने पास रख लें।

 

Leave a Comment